चाचा ने बनाया भतीजी को हवस का शिकार, गिरफ्तार

0
218

पौड़ी। रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला जनपद पौड़ी में सामने आया है। यहंा एक चाचा अपनी नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाकर फरार गया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गयी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 5 दिसम्बर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जो कि रिश्ते में उसका चाचा लगता है और बिजनौर का रहने वाला है। बताया कि उन्हे मामले की जानकारी तब मिली जब पीड़िता की तबियत खराब हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके गर्भवती होने का पता चला और उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। दुष्कर्म के फरार हुए आरोपी पर पुलिस ने 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कोटद्वार स्थित बैंक कालोनी रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here