Home News Posts उत्तराखंड क्रैश बैरियर से लोहा चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, माल बरामद

क्रैश बैरियर से लोहा चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, माल बरामद

0
453

देहरादून। पुलिस ने क्रैश बैरियर से लोहे का सामान चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को सुदर्शन सिंह अपर सहायक अभियंता द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि कृषाली चौक से सहस्त्रधारा मोटर मार्ग के करीब 2 से 3 किलोमीटर के एरिया में सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है व उन पर लगे नग चैनल, बोल्ट, वॉशर आदि समान चुरा लिए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के 162 सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया, साथ ही चोरी के आरोप में पूर्व में जेल गए आरोपियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुए लगभग 19 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। 16 जुलाई की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जंगलात बैरियर सहस्त्रधारा रोड के पास से घटना में शामिल 02 लोगों को शत्रुघ्न व पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियोंं से चोरी का माल बरामद किया गया। पूछताछ में शत्रुघ्न द्वारा बताया गया कि वह कबाड़ी काम करता है तथा चोरी के उक्त माल को कबाड़ में बेचने की फिराक में था, उसके द्वारा पवन के साथ मिलकर पिछले 08 से 10 दिनों में उक्त सामान को चोरी किया गया था, वे प्रतिदिन रात्रि के समय उक्त स्थान पर जाकर सामान चोरी करते थे, चूंकि उक्त स्थान के आस पास जंगल होने के कारण रात्रि में सुनसान व लोगो की आवाजाही नहीं होती थी, तथा उक्त स्थान पर स्ट्रीट लाइट न लगे होने व अधेरा अधिक होने के कारण रात्रि में वह आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देते थे, दोनों शातिर किस्म के अपराधी है, जो रोज थोड़ी थोड़ी मात्रा में उत्तQ सामान को चोरी करते थे, जिससे किसी को एकदम से शक ना हो। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here