तीर्थ यात्रियों के शवों को घर पहुंचाने की तैयारी

0
257

सीएम धामी व शिवराज पहुंचे घटनास्थल पर
मृतकों में 14 महिलाएं एवं 12 पुरुष शामिल
सेना के विमान से ले जाया गया खुजराहो तक
घायलों को मैक्स अस्पताल दून में किया भर्ती

उत्तरकाशी/देहरादून। रिखाऊखड्ड के पास बीते कल शाम सात बजे हुए सड़क हादसे में सभी 26 मृतकों के शवों को जौलीग्रांट अस्पताल लाया गया है जहां से इन्हें मध्यप्रदेश के पन्ना भेजा जाएगा। जबकि इस दुर्घटना के घायलों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पुरोला क्षेत्र अंतर्गत डामटा के पास बीते कल यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई थी जिसमें 30 यात्री सवार थे जिनमें से 26 की मौत हो गई थी तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर उत्तराखंड पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री धामी ने आज घटनास्थल का दौरा किया। बचाव राहत कार्य में जुटे लोगों ने रात ढाई बजे तक सभी शवों को खाई से बाहर निकाल लिया था जिन्हें अब जौलीग्रांट अस्पताल लाया गया है। जहां से इन्हें जौली ग्रांट एयरपोर्ट से सेना के विमान से खुजराहो एयरपोर्ट ले जाया जाएगा जो मृतकों के गृह क्षेत्र के वास है। कल सुबह दस बजे यह सभी मध्य प्रदेश के चार धाम यात्री यमुनोत्री के लिए निकले थे लेकिन कल शाम इनकी बस डामटा के पास ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी का पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। जिन्हे अब उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

इस दुर्घटना के घायलों में उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 63 वर्ष, हीरा सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सहज निगाल्टी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 45 वर्ष (चालक), हकिराजा पुत्र उदय सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष, राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष शामिल हैं।
मृतकों में अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष, मेनका कटेहा पत्नी लूले निवासी मोहन्द्रा जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 56 वर्ष, हरिबाई पत्नी हरिनारायण निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष, उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 59 वर्ष, अवधेश पाण्डे निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष, राजकुमार निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 85 वर्ष, रूप नारायण निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष, गीताबाई पत्नी राजीराम निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 64 वर्ष, राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गनोट पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 39 वर्ष, शीला बाई पत्नी राम भरोसे निवासी पंडवन थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष, जनक कुंवर पुत्र मानसिंह निवासी विजिवर थाना छत्रपुर पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष, जागेश्वर निवासी समरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष, बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 70 वर्ष, रामसजी पत्नी बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 54 वर्ष, सोमतरानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष, सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष, 17—बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष, चन्द्रवली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष, सरोज बाई पत्नी मेनका निवासी मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष, करन सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष, हरिनारायण दुबे निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष, शकुन्तला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष, राम भरोसे निवासी पन्डोन थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष, दिनेश कुमार निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष, राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष, विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ पो. नैनी जिला अल्मोडा उम्र 29 वर्ष (परिचालक) शामिल हैं।
मृतकों में परिचालक विक्रम को छोड़कर सभी पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तथा सभी की उम्र 45 वर्ष से अधिक है। मृतकों में 14 महिलाएं हैं तथा 12 पुरुष हैं। चार घायलों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here