शादी के लड़कियां तलाश रहे तालिबान

0
78588

काबुल। अफगानिस्तान छोड़कर निकलने में कामयाब रहीं एक पत्रकार ने बताया है कि तालिबानी घर—घर जाकर शादी के लिए 15 साल से बड़ी लड़कियों की तलाश कर रहे हैं। अफगानी महिलाओं ने अपनी आजादी के लिए कड़ी मेहनत की थी पर तालिबान की वापसी से सब बदल गया है। बताया कि एक माह पहले बदख्शां में एक पिता से तालिबानियों ने पत्नी बनाने के लिए बेटियां देने को कहा। लड़ाके उसकी 21 वर्षीय बेटी को साथ ले गए। बाद में पिता को पता लगा कि न सिर्फ तालिबानी मुल्ला ने उससे शादी कर यौन संबंध बनाए, बल्कि चार अन्य लोग भी हर रात दुष्कर्म कर रहे थे। जिला गवर्नर के पास शिकायत की कोई सुनवाई नहीं हुई। अन्य बेटियों के साथ किसी दूसरे स्थान पर जाकर छिपना पड़ा।
वहां से भारत लौटी एक महिला ने तालिबान का खौफनाक सच बताया है। महिला का कहना है कि तालिबानी घर—घर जाकर 15 साल के ऊपर की लड़कियों को तलाश रहे हैं। वे मरी हुई लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। जिस महिला ने ये हिला देने वाला सच बताया है, वो अफगानिस्तान की पुलिस सेवा में रह चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here