देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस भवन में सांकेतिक उपवास किया।
कांग्रेस पार्टी का पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के कांगेे्रस पार्टी में शामिल होने के लिए किये गये स्वागत समारोह एवं संकल्प विजय शंखनाद रैली में व्यवधान डालने व उसी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली हल्द्वानी के उसी मैदान में रखने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक उपवास पर बैठे।
उपवास समापन के अवसर पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी विचारधारा, पार्टी की नीति व कार्यक्रम करने का अधिकार होता है। परन्तु भाजपा अभी चुनाव में समय होते हुए भी प्रदेश मेंं आतंक का वातावरण बनाने में लग गई है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी का आज पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत समारोह एवं संकल्प विजय शंखनाद रैली के आयोजन में व्यवधान डालने की नीयत से मुख्यमंत्री कार्यालय से एक साजिश के तहत कार्यक्रम स्थल को मुख्यमंत्री की सभा के लिए आरक्षित किया गया तथा वहां मुख्यमंत्री की सभा रखी गई उससे स्पष्ट है कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं रखती है।
कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव से पूर्व ही सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर विपक्ष की सभाओं एवं कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है। इससे ऐसा लगता है कांग्रेस की लोकप्रियता का डर भाजपा से यह सबकुछ करवा रहा है। कहा कि हमने आज की सभा को टकराव व तनावपूर्ण वातावरण को बचाने के लिए प्रशासन के आग्रह पर स्थगित किया है। हम चाहते हैं कि लोकतंत्र में अपनी नीति व कार्यक्रम तथा विचारों को जनता तक एक मर्यादित होकर पहुंचाने का सभी को अधिकार है और संसदीय लोकतंत्र की राजनीति मेंं किसी भी तरह के टकराव व तनाव से बचा जाना चाहिए।
वही गणेश गोदियाल ने घर—घर भाजपा के स्लोगन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को घर—घर मंहगाई को कम करने, घर—घर हमारी माताओं, बहिनों की रसोई में संकट को कम करने के लिए गैस का सिलेण्डर पहुंचाना चाहिए, घर—घर युवाओं को रोजगार देना चाहिए, घर—घर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें पहुंचानी चाहिए तो बेहतर होता। परन्तु उन्हें साढे चार वर्ष तक सत्ता का सुख भोगते हुए जनता की याद नहीं आई परन्तु अब चुनाव नजदीक आते ही उन्हें जनता के घर—घर जाने की याद आ रही है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरा सिह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, मातवर सिंह कण्डारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, पीके अग्रवाल, राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गुलजार अहमद, राजेश चमोली, सुरेन्द्र रांगड, आशा टम्टा, राजेश शर्मा, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश सती, राजीव जैन, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, कै० बलवीर सिंह रावत, राकेश नेगी, लक्ष्मी अग्रवाल, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, अशोक वर्मा, संजय शर्मा, सुलेमान अली, नरेशानन्द नौटियाल, संजय कुमार कनौजिया, अनिल नेगी, मनीष नागपाल, ललित भद्री, मोहन काला, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, अमित भण्डारी आदि मौजूद रहे।