समय के अनुसार आपदा राहत मानक़ों में सुधारीकरण की आवश्यकता: किशोर उपाध्याय

0
350

टिहरी। जनपद टिहरी के धनोल्टी तहसील व देहरादून के विभिन्न स्थानों पर अतिवृष्टि के कारण हुयी जन-धन व भूमि की क्षति पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उपाध्याय ने कहा है कि Climate Change व Global Warming निम्न व मध्य हिमालयी क्षेत्र के लिये अत्यन्त चिन्ता का विषय बन गया है और अगर समय रहते इस पर सही दृष्टिकोण और समाधान हेतु कदम नहीं उठाये गये तो आने वाली पीढ़ियों के लिये यह गम्भीर चुनौती है।
Climate Change व Global Warming से सम्पूर्ण हिमालयी क्षेत्र में आ रहे परिवर्तनों का असर वैश्विक होगा।
उपाध्याय ने कहा कि समय के अनुसार आपदा राहत मानक़ों में सुधारीकरण की आवश्यकता है।
उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने त्वरित कार्रवाई कर संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here