Home Filmy बॉलीवुड आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे

आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे

0
194


नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का दो दिवसीय शताब्दी समारोह बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्यक्रम में पहले दिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया, तो वहीं रविवार को दूसरे दिन विक्की कौशल और अनन्या पांडे जैसी युवा हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, बल्कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की स्पीच को भी ध्यान से सुना। कार्यक्रम के दूसरे दिन विक्की कौशल बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आए। कुर्ता-पायजामा पहने विक्की ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का मूंछों वाला लुक भी फ्लॉन्ट किया। वहीं, अनन्या पांडे भी एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं। अनन्या को फिल्ममेकर करण जौहर और मधुर भंडारकर के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाते देखा गया। इसी दौरान शिल्पा शेट्टी भी ऑरेंज इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। इन सभी के अलावा अक्षय कुमार, फिल्ममेकर सुभाष घई, मधुर भंडारकर, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ समेत कई और सितारे शामिल हुए। वहीं पाकिस्तान छोड़ भारत की नागरिकता लेने वाले सिंगर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर मोहन भागवत के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन फोटो में उनके साथ शिल्पा शेट्टी, रूपाली गांगुली और रमेश तौरानी भी नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में सिंगर ने लिखा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लेजेंडरी सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ एक शानदार दोपहर बिताई। उन्हें बोलते हुए सुनना बहुत अच्छा लगा और उन्होंने बहुत सारी गलतफहमियों और मिथकों को बहुत अच्छे से समझाया और दूर किया। एक अविश्वसनीय सज्जन और खूबसूरत इंसान…’
मोहन भागवत ने सामाजिक रुझानों और फैशन के प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि समाज में लोग अक्सर प्रभावशाली व्यक्तियों को देखकर ट्रेंड अपनाते हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर सलमान खान का जिक्र करते हुए कहा कि कॉलेज छात्र भी वही पहनते हैं जो सेलिब्रिटी पहनते हैं, भले कारण न जानते हों। उन्होंने कहा कि फैशन बनाने वाले लोग समाज में भरोसेमंद और सम्मानित माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here