Home News Posts उत्तराखंड भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्टः भटृ

भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्टः भटृ

0
39

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने उनके कहे शब्दों पर कांग्रेसी आपत्तियों को कांग्रेसी द्विअर्थी सोच का नतीजा बताते हुए कहा, जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। वहीं पुनः स्पष्ट किया कि जो अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार के चलते भाजपा से रिजेक्ट हुए, वही कांग्रेस में सिलेक्ट हुए हैं। हालत ये है कि आने वालों से अधिक संख्या नाराज लोगों की है, कोई इस्तीफा तो कोई मौन धारण कर कोप भवन चला गया है।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया स अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने अपने बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल की आपत्ति को सिरे से नकार दिया। कहा, गलती बयान में नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं की द्विअर्थी सोच के तरीके में है, जो सोच कांग्रेस नेताओं के मन में अपने ही साथी नेताओं के प्रति रहती है, वही अर्थ उनको समझ में आया है।
उन्होंने एक बार फिर अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा, कुछ लोगों का कल कांग्रेस में शामिल होना, अंधे के हाथ बटेर लगने जैसा है। इनमें अधिकांश को भाजपा अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और अनैतिक आचरण के चलते बहुत पहले पार्टी से निकाल चुकी है। इन्होंने जनता के बीच जाकर भी चुनाव में अपना पक्ष रखा, वहां भी नकारे गए। लिहाजा यह कहने में कोई संकोच नहीं कि भाजपा और जनता से रिजेक्टेड लोग कांग्रेस के लिए सिलेक्टेड हो गए है। फिलहाल उनकी खुशफहनी उन्हें मुबारक, लेकिन भाजपा अनुशासन, नैतिकता और आचरण को लेकर कभी समझौता नहीं करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here