Home News Posts उत्तराखंड पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में चलाया चेकिंग अभियान

पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में चलाया चेकिंग अभियान

0
12

देहरादून। एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चला संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की सुरक्षा हेतु सभी अधीनस्थों को अपने—अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि एवं दिन में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में आज प्रातः से ही सभी थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों/ पार्कों के पास गौरा पुलिस टीम तथा यातायात पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों तथा बच्चो को स्कूल लेकर जा रहे अभिभावकों से पुलिस टीमों द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध है। इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here