Home News Posts उत्तराखंड पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ एक बदमाश गोली लगने से घायल

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ एक बदमाश गोली लगने से घायल

0
537

  • आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमें है दर्ज

देहरादून। रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल शातिर बदमाश का पीछा करते हुए जब दून पुलिस हरिद्वार पहुंची तो वहंा बदमाशों से उसकी मुठभेड़ हो गयी। सूचना मिलने पर दून पुलिस व हरिद्वार पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए जवाबी कार्यवाही की तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल हुए बदमाश के दो साथी फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे देहरादून पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संदिग्ध बदमाश व संदिग्ध आई 10 कार का रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ पीछा किया जा रहा था। पुलिस ने उक्त गाड़ी की चेकिंग व रोकने के लिए सूचना दी गई। सूचना पर शांतरशाह चौकी क्षेत्र अंतर्गत आरोग्यम के पास पुलिस द्वारा चेकिंग में उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो आई 10 गाड़ी बड़ेडी की ओर भागी, जिसका हरिद्वार पुलिस एवं देहरादून पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पीछा किया गया। जिस पर आई 10 कार में सवार 3 बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर जवाबी पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश फरमान निवासी नकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी है व 2 बदमाश जिनके नाम गुल्लू एवं गुलफाम बताये जा रहे है मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश एवं देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है। मौके से आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त आई 10 कार एवं तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। घायल बदमाश रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था जिसको दून पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी। घायल बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से दो जिंदा कारतूस एवं सोने की चेन और सोने अंगूठी बरामद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here