देहरादून। पुलिस ने तीन सौ किलो मिलावटी मावे के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिलावटी खाघ पदार्थों की सघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्री चैकिंग के दौरान सिंघल मंडी तिराहे लक्खीबाग में वाहन सिल्वर रंग की इंडिगो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो वाहन की डिग्गी से लगभग 300 किलो ग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद हुआ। मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर को बुलाकर मावे का निरीक्षण एवं परिक्षण कराया गया तो फूड सेफ्टी ऑफिसर के द्वारा भी बरामद मावे को प्रथम दृष्टया सिंथेटिक बताया गया। जिसके नमूना लेकर शेष सिंथेटिक मावे को नष्ट किया गया। मौके पर पकड़े गए आरोपी अमित पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली जिला मुजफ्फरनगर ने पूछताछ में बरामद मावे को रामपुरी मुजफ्फरनगर से लाकर अधिक दामों में दीपावली के शुभ अवसर पर देहरादून शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित दुकानों एवं डेरियों पर सप्लाई करना बताया गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।




