‘मेरी माटी मेरा देश’ राष्ट्रीय अभियान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को करेगा सम्मानित

0
277

नई दिल्ली। मेरी माटी मेरा देश’ (एमएमएमडी) अभियान देशभर में अमृत कलश यात्राओं के साथ अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है। इस अखिल भारतीय सम्पर्क पहल का लक्ष्य देश के हर घर तक पहुंचना रहा। इस महत्वपूर्ण सहयोगात्मक प्रयास के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौघोगिकी मंत्रालय तथा कोयला मंत्रालय समेत कई मंत्रालय, राज्य सरकारें, नेहरू युवा केंद्र संगठन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और भारतीय डाक ने गांव तथा ब्लॉक स्तर पर हर घर से मिटृी एकत्र कर रहे हैं। 4419 से अधिक ब्लॉक पहले ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं और इसमें जनता की शानदार भागीदारी रही है। राष्ट्रव्यापी ट्टमेरी माटी मेरा देश’ अभियान देश के वीरों को सम्मानित करने के लिए 9 अगस्त, 2023 को शुरू किया गया था। अदम्य साहस का परिचय देने वाले उन साहसी व्यत्तिQयों को ट्टवीर’ की संज्ञा दी गई है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान दिया। यह पहल ट्टआजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन का प्रतीक है, जो 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ था। इसके तहत पूरे भारत में दो लाख से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर जनभागीदारी देखी गई। मेरी माटी मेरा देश अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान व्यापक पहुंच और महत्वपूर्ण जनभागीदारी के साथ उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई। आज तक, 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 2,33,000 से अधिक शिलाफलकम स्मारकों का निर्माण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, पंच प्रण प्रतिज्ञा के साथ लगभग चार करोड़ सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड की चुकी हैं। अभियान के दौरान देशभर में वीरों का सम्मान करते हुए 200,000 से अधिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। वसुधा वंदन थीम के अंतर्गत, 23 करोड़ 60 लाख से अधिक स्वदेशी पौधे लगाए गए हैं, और दो लाख 63 हजार अमृत वाटिकाएं बनाई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here