महिला पर्यटक ने शराब पीकर किया हंगामा, पुलिस एक्ट में कार्यवाही

0
274

नैनीताल। माल रोड के एक होटल में एक महिला पर्यटक पर शराब का नशा क्या चढ़ा महिला ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पति ने जब रोका तो महिला का पति से ही विवाद हो गया। जिसके चलते पति उसे होटल में छोड़कर चला गया। हंगामा बढ़ता देख होटल प्रबन्धन द्वारा की गयी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में महिला के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक महिला अपने पति के साथ बीते मंगलवार को नैनीताल घूमने आई थी। माल रोड के समीप एक होटल में कमरा लेने के बाद दोनो पति पत्नी पूरे दिन शहर में घूमे। रात को महिला पर्यटक द्वारा शराब पीकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया जिसके चलते उसका पति से भी विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि पत्नी के हंगामे से परेशान पति उसे बुधवार सुबह होटल में छोड़कर चला गया तो महिला ने फिर हंगामा शुरु कर दिया। जिसके बाद होटल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार महिला को समझाकर शांत किया गया है साथ ही उसके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करने के बाद उसे हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here