Home News Posts उत्तराखंड लोकसभा चुनावः भाजपा ने किया नामांकन की तारीखों का एलान

लोकसभा चुनावः भाजपा ने किया नामांकन की तारीखों का एलान

0
413

  • 22 से 27 मार्च तक करेगें भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर भाजपा मीडिया सेंटर के उद्घाटन के दौरान लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियों के ऐलान के साथ ही चुनाव प्रचार में तेजी लाने व हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए।
भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित चुनाव प्रबन्धन की बैठक के दौरान ऐलान किया गया कि अल्मोड़ा व हरिद्वार के लोकसभा प्रत्याशी 22 मार्च को अपना नामंकन करेगें, 27 मार्च को नैनीताल, 26 मार्च को पौड़ी गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन में सीएम धामी स्वंय तो मौजूद रहेगे ही साथ ही केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र रावत का नामांकन ऑनलाइन होने की संभावना है। जिसके बाद वह एक बड़ा कार्यक्रम कर सकते है।
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का दम प्रदेश के लोग देख रहे हैं, लिहाजा लोगों में पीएम मोदी को पुनः पीएम बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह है। उनका उत्तरखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है। एक परिवार की तरह वह प्रदेश का ख्याल रखते हैं। लिहाजा अब समय हैं कि हम सब मिलकर अपने संरक्षक को पिछले दो चुनावों से भी अधिक मतों से पांचों सीट उन्हे जीतकर दें। उन्होने कहा कि आज देश मोदीमय हो गया है लिहाजा पीएम मोदी का प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चित है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने कहा, संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव से संबंधित नामांकन एवं अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके अतिरिक्त पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य सभी स्टार प्रचारकों को लेकर सभी लोकसभा सीटों से जानकारी ली गई है। जिसके आधार पर केंद्र से विचार विमर्श के बाद स्टार प्रचारकों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ने तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेंगे और जनता का आशीर्वाद हासिल करेंगे।
बैठक में धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here