Home News Posts उत्तराखंड केदारनाथ यात्राः हेली सेवाओं के किराए को लेकर आज जारी होंगी नई...

केदारनाथ यात्राः हेली सेवाओं के किराए को लेकर आज जारी होंगी नई दरें

0
31

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने जा रही है। इसी केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। हेली सेवाओं के लिए किराया निर्धारण की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) द्वारा आमंत्रित किए गए टेंडरों में आठ कंपनियों के प्रस्ताव सही पाए गए हैं। माना जा रहा है कि आज किराए की दरों पर अंतिम मुहर लग जाएगी और बुकिंग प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष चौहान ने पुष्टि की है कि चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज सभी दरों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। नियमों के मुताबिक, यूकाडा हर तीन साल में हेली सेवाओं का किराया निर्धारित करता है। पिछली बार वर्ष 2022 में दरें तय की गई थीं, जो 2025 के पहले चरण तक प्रभावी रहीं।
बता दें कि केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं सिरसी, गुप्तकाशी और फाटा स्थित नौ हेलीपैड से संचालित होती हैं। इन तीनों स्थानों से दूरी और लॉजिस्टिक्स के आधार पर किराया अलग—अलग तय किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here