पत्रकार के हत्यारे गिरफ्तार

0
416


अररिया। बिहार के अररिया जिले में 35 साल के पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अररिया पुलिस ने बताया कि पत्रकार हत्याकांड में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें चार आरोपियों विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो आरोपी हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे।
बिहार पुलिस ने बताया कि अररिया पत्रकार हत्याकांड के दो आरोपी रूपेश यादव और क्रांति यादव पहले से अररिया जेल में हैं। पुलिस उन्हें रिमांड पर ले रही है। दो आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार वालों ने पहले संदिग्धों का नाम बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने अररिया जेल में भी छापेमारी की। पत्रकार हत्याकांड मामले में गहन जांच की गई और 24 घंटे के अंदर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे स्थित प्रेमनगर गांव में शुक्रवार अहले सुबह एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव को घर से बुलाकर चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी पूजा देवी के चिल्लाने पर पड़ोसियों के पहुंचने से सारे हमलावर भाग निकले थे। पड़ोसियों ने ही पुलिस को हमले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पत्रकार को अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने विमल कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अररिया जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here