जोशी ने सीएम से विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त मुआवजा देने का किया अनुरोध

0
384

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गण्ेाश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध करते हुए कहा कि बादल फटने से आये सैलाब से काफी लोग प्रभावित हुये हैं जिसमें काफी जनहानि तो हुई है और कई लोग बेघर भी हो गये हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों को विस्थापित किये जाने व सीएम विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त मुआवजा धनराशि देने का भी अनुरोध किया।
आज यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत तिमलीमान सिंह सरखेत एवं छमरौली में तथा जनपद टिहरी के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम ग्वालीडाण्डा, तोलियाकाटल, सोन्दना, चिफल्टी एवं सीतापुर में 20 अगस्त को आयी भीषण दैवीय आपदा के संबंध में मुख्यमंत्री से आपदा प्रभावितों की समस्याओं को रखा। और मंत्री जोशी ने आपदा में हुए नुकसान के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि बादल फटने से आये सैलाब से काफी लोग प्रभावित हुये हैं जिसमें काफी जनहानि तो हुई है और कई लोग बेघर भी हो गये हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों को विस्थापित किये जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। इसके अलावा जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत तिमलीमान सिंह सरखेत एवं छमरौली में आयी भीषण दैवीय आपदा में प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा रूपये 1,05,700 रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जो कि काफी कम धनराशि है। इस दैवीय आपदा में लगभग 25 परिवार बेघर हो गये हैं। चूंकि लोगों के घर बार, खेती एवं पशु इस आपदा में बह गये या घर—खेती पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त एवं नष्ट हो गयी है। इस दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त धनराशि, मुआवजा दिये जाने का भी कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिससे दैवीय आपदा ग्रसित लोगों का जन—जीवन सामान्य हो सकेगा। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए सभी प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here