नगर निगम का जेई रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

0
105

नैनीताल। राज्य के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस क्रम में आज दोपहर विजिलेंस टीम द्वारा नगर निगम हल्द्वानी के जेई को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार टेंडर मेंं खेल करने के एवज में नगर निगम के जेई केण्बीण् उपाध्याय द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने वाली कम्पनी से रिश्वत मांगी गयी थी। कम्पनी के जिम्मेेदार अधिकारियों द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को की गयी। जिस पर जांच करने पर शिकायत सही पाये जाने पर विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वतखोर जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जिसके बाद आज दोपहर को विजिलेंस टीम द्वारा पीड़ित पक्ष को जेई के पास भेजा गया। जहंा रिश्वतखोर जेई को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here