फ्रांस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा!

0
165


पेरिस। भारत के लिए बेहद गर्व का पल उस समय आया, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। यह सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है और इसे पाने वाले नरेंद्र मोदीभारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से इस सम्मान को ग्रहण करने के बाद भारत की जनता की ओर से फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी के लिए इस पुरस्कार समारोह का आयोजन एलिसी पैलेस में हुआ, जहां राष्ट्रपति मैक्रों ने उनके सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की।
इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है. “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 13 जुलाई 2023 को फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए भारत की ओर से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।”
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “यह भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना के प्रतीक स्वरूप एक गर्मजोशी भरा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।”
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी को यह सम्मान मिलने से पहले अतीत में यह पुरस्कार दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, किंग चार्ल्स-तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स, पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बुतरस घाली का नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here