कानपुर। होली और रमजान से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर में फजलगंज में छापेमारी की। इस दौरान करीब 50 लाख रुपए के एक्सपायर खजूर जब्त किए। इन्हें 10 हजार किलो खजूर पर नए लेबल लगाकर बेचने की तैयारी थी।साथ ही 675 किलो मिलावटी खोया और लाखों की सुपारी भी नष्ट की गई। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। ये लोग नए लेबल लगाकर खराब खजूर बाजार में खपाने की तैयारी में थे। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर कुछ व्यापारी खराब और घटिया उत्पाद बाजार में खपाने की कोशिश करते हैं। विभाग ने मौके से सभी एक्सपायर खजूर जब्त कर लिए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 9 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




