बिक गया देव आनंद का बंगला

0
322


मुंबई। 1965 और 70 के दशक के सुपरस्टार देव आनंद की आखिरी निशानी भी मुंबई से खत्म हो चुकी है। देव आनंद का जुहू वाला बंगला बिक चुका है और इसकी कीमत 400 करोड़ है। रिपोर्ट के मुताबिक देव आनंद का मुंबई के पॉश उपनगर जुहू में स्थित बंगला बिक गया है। यह वह घर था जहां महान अभिनेता ने अपने जीवन के अधिकांश वर्ष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिताए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बंगला एक रियल एस्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। डील भी हो चुकी है और कागजी कार्रवाई भी चल रही है। इसे लगभग 400 करोड़ रुपये में बेचा गया है क्योंकि यह इलाके के प्रमुख उद्योगपतियों के बंगलों के साथ एक प्रमुख स्थान है। इस जगह की जगह अब 22 मंजिल लंबा टावर लगाया जाएगा।” इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 में सकरगढ़ तहसील में हुआ था। उन्होने अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाई और पूरे देश में मशहूर हो गए। 90 वर्ष की आयु में 3 दिसंबर 2011 में उन्होने अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here