कांग्रेस में जो भी आना चाहे उनका स्वागत हैः प्रीतम सिंह

0
357

देहरादून। विधानसभा-भवन में आयोजित पत्रकार-वार्ता में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा कोई राजनीतिक दल नहीं है, जहां से कोई नेता दूसरे दल में न जाते हों। कांग्रेस में जो भी आना चाहे राष्ट्रीय नेतृत्व और मेरी ओर से उनका स्वागत है। भाजपा के राज में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लचर कार्यशैली और उनकी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होने के कारण त्रस्त होकर यशपाल आर्य वापस कांग्रेस में आए हैं। इस दौरान कोषाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, महानगर अध्यक्ष लालचन्द्र शर्मा, पछवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here