Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस का सरकार पर हमला

कांग्रेस का सरकार पर हमला

0
10
  • बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस हुई आक्रामक

देहरादून। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था पर निशाना साधा।
हरक सिंह रावत ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर हमला किया। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार के सारे प्रहार फेल हो चुके हैं. केवल जिले का कप्तान बदलने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री अपनी रेलियों में व्यस्त है, उन्हें प्रदेशवासियों से कोई मतलब नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 से 6 माह से देहरादून में अपराधिक घटनाएं घट रही है और दिन दहाड़े हत्याएं की जा रही है, लेकिन कप्तान बदलने और हर घटना पर मुख्यमंत्री के बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त नहीं हुईई है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का माहौल पहली बार इतना खराब हो गया है। यहां ऐसा पहली बार हुआ है कि मार्निंग वाक कर रहे सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो जाती है और अपराधी वारदात को अंजाम देकर राज्य से निकल जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here