Home News Posts उत्तराखंड कॉलेज में चुनाव ना कराने के विरोध में जाम लगाने वाले छात्रों...

कॉलेज में चुनाव ना कराने के विरोध में जाम लगाने वाले छात्रों पर मुकदमा

0
596

देहरादून। कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव ना कराये जाने के विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन करने वाले सौ से अधिक छात्रोें के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह जब डिग्री कॉलेज ऋषिकेश मे पहुँचा तो कुछ अज्ञात छात्र—छात्राओं द्वारा जिनकी संख्या लगभग 100—120 थी डिग्री कॉलेज मे चुनाव ना कराने के विरोध मे डिग्री कॉलेज ऋषिकेश के मुख्य दोनो गेटों पर गेट बन्द करके ताला लगाया गया था जिससे कि अन्य छात्र—छात्राएं व कॉलेज स्टाफ के लोग अन्दर नही जा पा रहे थे गेट पर ताला लगाने वाले छात्र—छात्राओं को उसने व पुलिस बल द्वारा काफी समझाया गया परन्तु ये लोग हंगामा व नारे बाजी करते रहे इनके द्वारा कुछ देर बाद आक्रोशित होकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गये ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बैठ गये और इनके द्वारा नेशनल हाईवे को लगभग 15—20 मिनट तक यातायात बाधित कर जामा लगा गया। उपरोक्त सभी छात्र—छात्राये डिग्री कॉलेज परिसर के अन्दर बनी पानी की टंकी के पास पहुँचे तथा टंकी के ऊपर जाने वाली सीढियो पर लगे गेट का जबरन ताला तोडकर टंकी पर चढ़ने की कोशिश करने लगे उनके द्वारा छात्र—छात्राओं को काफी समझाया गया परन्तु इन लोगो द्वारा वहाँ पर पुलिस बल के साथ वहाँ पर सरकारी कार्य को सम्पादन करने मे बाधा उत्पन्न कर पुलिस बल के साथ धक्का—मुक्की करते उपरोक्त छात्र— छात्राओ में से कुछ छात्रो द्वारा सरकारी कर्मचारी को अपनी नाजायज माँगो को मनवाने के लिये आत्महत्या करने हेतु पानी की टंकी पर चढ़ जाना जिन्हे पुलिस बल एवं कॉलेज प्रशासन द्वारा टंकी पर चढे छात्रो को बढी मुश्किल नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here