कैप्टन अमरिन्द्र के भाजपा में जाने की चर्चा

0
471

दिल्ली जाकर गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की खबर

चंडीगढ़। पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्ंद्र सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाओं को आज उस समय बल मिला जब उनके दिल्ली जाने और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की खबर आई।
हालांकि इस बारे में अमरिंदर सिंह की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक तौर पर बात सामने नहीं आई है तथा कहा यह भी जा रहा है कि वह गृह मंत्री अमित शाह से किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर वार्ता करना चाहते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही गांधी परिवार से नाराज चल रहे अमरिंदर सिंह ने कहा था कि इस पूरे घटनाक्रम में जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद है तथा इसकी उम्मीद उन्हें नहीं थी। अभी हालांकि इस बात की पुष्टि भी नहीं हो सकी है कि वह दिल्ली जा रहे हैं या नहीं।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल चुके चरणजीत सिंह चन्नी हालांकि पंजाब कांग्रेस में संतुलन संभालने के प्रयास में जुटे हैं लेकिन पाकिस्तान का गुणगान करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के कारण हुई इस उठापटक के कारण पंजाब कांग्रेस को भारी क्षति हुई है। ऐसे में अगर अमरिंदर सिंह कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में जाते हैं तो यह पंजाब में कांग्रेस की सबसे बड़ी क्षति होगी। खबर यह भी है कि पंजाब भाजपा के कई नेता अमरिंदर सिंह से संपर्क साध चुके हैं तथा वह उन्हें भाजपा में लाने का एड़ी चोटी का प्रयास भी कर रहे हैं।

नवजोत सिद्धू का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान ने पार्टी हाईकमान को भी मुश्किलों में डाल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के अमित शाह से मिलने व कांग्रेस छोड़नेे की खबरों के बीच अब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कांग्रेस की इस स्थिति को लेकर हाईकमान भी असमंजस में है क्योंकि वह अपने नेताओं के आचरण को समझ नहीं पा रहे हैं जो पार्टी को भारी नुकसान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here