Home News Posts उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक टली, अब 25 सितम्बर को होगी कैबिनेट की बैठक

कैबिनेट की बैठक टली, अब 25 सितम्बर को होगी कैबिनेट की बैठक

0
727

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज न होकर अब 25 सितंबर को होंगी। सीएम धामी को पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी के कारण आज दिल्ली रवाना होना है और कल 12 सितंबर को सीएम का जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो प्रस्तावित है।
विदित हो कि आज मंत्रिमंडल की बैठक तय की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने से बैठक को स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस इस कैबिनेट बैठक से पहले ही लगातार सरकार को घेर कर दबाव बना रही है। इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिये जाने है। जिनको लेकर विपक्षी दल कांग्रेस की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here