Home News Posts World बांग्लादेश की टीवी पत्रकार का शव झील में मिला

बांग्लादेश की टीवी पत्रकार का शव झील में मिला

0
762


ढाका। बांग्लादेश की टीवी पत्रकार सारा रहनुमा की लाश बुधवार को ढाका के हातिर झील में तैरती हुई मिली। महिला पत्रकार की लाश मिलने पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने इसे देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर एक और बड़ा हमला बताया है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक 32 साल की सारा का शव हातिर झील में तैरता हुआ मिला। वह गाजी टीवी की न्यूजरूम एडिटर थीं। एक्स पर अपने एक पोस्ट में साजिब ने कहा, ‘गाजी टीवी न्यूजरूम की एडिटर रहनुमा सारा मृत पाई गई हैं। उनका शव ढाका के हातिर झील से मिला है। बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की आजादी पर यह एक और बड़ा हमला है। गाजी टीवी एक सेक्युलर चैनल है’। इसके मालिक गुलाम दस्तागीर गाजी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।’ सारा का शव अस्पताल लाने वाले व्यक्ति ने ढाका ट्रिब्यून से बातचीत में कहा कि ‘मैंने देखा कि महिला हातिर झील में तैर रही है। बाद में उसे डीएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’ सारा की मौत से पहले बांग्लादेश के इस मीडिया संस्थान ने कहा कि सारा ने फहीम फैज को टैग करते हुए मंगलवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उसने कहा, ‘तुम्हारी तरह का दोस्त पाना वाकई में बहुत अच्छा है। अल्लाह तुम पर मेहरबान रहे। उम्मीद है कि तुम अपने सभी सपनों को पूरा कर लोगे। मुझे पता है कि हमने साथ मिलकर कई योजनाएं बनाईं। लेकिन दुख है कि हम इसे पूरा नहीं कर सके। अल्लाह तुम्हे जीवन के हर क्षेत्र में बरकत दे।’ इससे पहले अपने एक अन्य पोस्ट में सारा ने कहा, ‘मौत जैसी जिंदगी जीने से अच्छा है कि मर ही जाया जाए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here