अवैध खनन के मामले में सीएम के बर्खास्त पीआरओ की फिर उसी पद पर हुईं वापसी !

0
596

देहरादून। सीएम धामी के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट की फिर से पद पर वापसी कर दी गई है। उन्हें अवैध खनन के मामले में सिफारिश करने पर पद से दिसंबर माह में बर्खास्त कर दिया गया था। अब एक बार फिर उनकी उसी पद पर गुपचुप तरीके से वापसी कर दी गई है। अब चुनाव के वक्त विपक्ष को भाजपा पर हमला करने का और अधिक मौका मिल गया है।

विदित हो कि दिसंबर माह में नंदन सिंह बिष्ट का एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस पत्र में बागेश्वर के पुलिस कप्तान को तीन वाहनों के चालान निरस्त करने का आदेश दिया गया था। इस पत्र में मुख्यमंत्री के मौखिक निर्देश होना बताया गया था। इसके बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही इस मामले में सीएम ने जांच के आदेश भी दिए थे। अब उनकी फिर से इस पद पर वापसी कर दी गई है। इस संबंध में सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here