हल्द्वानी। सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ऊधम सिंहनगर- विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को 15000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। थाना गदरपुर में बिजली चोरी का दर्ज मुकदमा निपटाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत।




