Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

0
473

हरिद्वार। नाबालिक को भगा ले जाने व दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से नाबालिग अपहर्ता भी सकुशल बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 9 नवम्बर को दारानगर गंज पोस्ट नियामतपुर बिल्वा सहमतली बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी सिडकुल हरिद्वार द्वारा थाना कनखल में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री 8 नवम्बर को घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गौरव जाटव पुत्र प्रताप जाटव निवासी ग्राम पीपलसाना थाना धामपुर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here