पिथौरागढ़। पोखरा—काठमांडू बस हादसे में जहंा 17 लोगाेंं की मौत हो गयी है। वहीं 27 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। घटना की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंच कर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला और अस्पतल पहुचांया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पोखरा से काठमांडू आ रही एक पैसेंजर बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिससे 6 महिलाओं और 11 पुरुषों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना में अब तक 27 यात्रियों को बचाया गया है और उन्हें अलग—अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जिनकी आधिकारिक सूची जल्द ही जारी की जाएगी। प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल घटनास्थल पर लगातार काम कर रहे हैं। हादसे के कारण मार्ग भी प्रभावित हुआ है, जिससे परिवहन सेवाओं में रुकावट आई है। स्थानीय प्रशासन ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपाय किए हैं।




