आज रात तक कांग्रेस जारी कर सकती है सूची

0
692

35 से 40 सीटों पर नामों की घोषणा संभव

नई दिल्ली। भले ही राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हो लेकिन कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है। दिल्ली में आज शाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पहली सूची जारी करने की बात कही जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज शाम को चार बजे से सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जिसमें 35 से 40 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं, जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों के नाम के चयन में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज और कल तक कांग्रेस लगभग अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी।
कल तक यह माना जा रहा था कि कांग्रेस भाजपा की पहली सूची की प्रतीक्षा कर रही है जिससे यह पता चल सके कि भाजपा किस सीट पर किसे चुनाव मैदान में उतार रही है। जिससे इस बात की समीक्षा आसानी से हो सके कि कांग्रेस किस प्रत्याशी के खिलाफ किसे उम्मीदवार बनाए जो आसानी से जीत सके। लेकिन भाजपा की सूची आने के बाद भी कांग्रेस का मंथन जारी है। संभावना यही है कि भाजपा की तरह कांग्रेस अभी एक साथ प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करेगी और कुछ सीटें रोककर रखेगी। लेकिन भाजपा की तरह कांग्रेस के सामने भी यही समस्या है कि उसे हर सीट पर ऐसे प्रत्याशी तय करने हैं जो जिताऊ होने के साथ—साथ ऐसे भी हैं जिनका चयन के बाद विरोध न हो। कुछ सीटों पर दलबदल की स्थिति के कारण भी प्रत्याशी तय नहीं हो पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here