बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला दरोगा की मौत, एक घायल

0
157

देहरादून। कांवड डयूटी पर जा रही स्कूटी सवार महिला दरोगा की बस की चपेट में आने से मौत हो गयी। जबकि महिला कांस्टेबल गम्भीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कालोनी थाना पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अजबपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर जानकारी मिली कि बडकोट उत्तरकाशी थाने में तैनात महिला दरोगा कांता थापा व देहरादून कैण्ट थाने में नियुक्त महिला कांस्टेबल शकुंतला जिनकी कांवड मेला डयूटी हेतु हरिद्वार जा रहे थे, इस दौरान अजबपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही प्राइवेट वोल्वो बस के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनों महिला पुलिस कर्मी सडक पर गिर गये तथा महिला दरोगा कांता थापा का सिर बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। दुघर्टना में महिला कांस्टेबल शकुंतला को भी चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए कनिष्क अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here