Home ताजा ख़बर तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगी श्रद्धालु को...

तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगी श्रद्धालु को सांप ने काटा

0
18


तिरुमला। आंध्र प्रदेश के तिरुमला से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में बालाजी के दर्शन के लिए लाइन में इंतजार कर रही एक श्रद्धालु को सांप ने काट लिया। आज तड़के हुई इस घटना से तिरुमला में हलचल मच गई है। तेलंगाना के भूपालपल्ली की एक भक्त मोनिका, जो तिरुमला श्रीवारी के दर्शन के लिए 300 रुपये में लाइन में लगी थी, उसे सांप ने काट लिया। यह पता चलने पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट (टीटीडी) स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और मोनिका को अश्विनी हॉस्पिटल ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए तिरुपति के एक हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। महिला की हालत अभी स्थिर है। तिरुमला तिरुपति देवस्थनम ट्रस्ट ने मोनिका के घरवालों को सांप के काटने की खबर दे दी गई। दूसरी तरफ, टीटीडी के सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। स्टाफ उन लाइनों की अच्छी तरह से जांच कर रहा है जहां भक्त इंतजार कर रहे हैं। टीटीडी के सीनियर अधिकारियों ने भक्तों को भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here