यूकेडी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

0
433

रूद्रप्रयाग/देहरादून। चुनाव प्रचार के दौरान यूकेडी प्रत्याशी पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। हमले में यूकेडी प्रत्याशी को गम्भीर चोटें आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। बताया जा रहा है कि यूकेडी प्रत्याशी मोहित डिमरी कल अपने चुनाव प्रचार को जोर शोर से कर रहे थे। प्रचार समाप्त कर जब वह देर रात 11 बजे अपने समर्थकों के साथ जवाड़ी बाईपास के समीप पहुंचे तो वहंा उन पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उनके सिर और हाथ पैर पर गम्भीर चोटें आयी है। जिन्हे उनके समर्थकों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उनका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here