Home News Posts उत्तराखंड अभिनेत्री उर्मिला सनावर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में !

अभिनेत्री उर्मिला सनावर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में !

0
31

देहरादून। हरिद्वार में पांच करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार अभिनेत्री को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा रविदास धाम से जुड़ी संपत्ति अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि संपत्ति से जुड़े इस विवाद के दौरान पांच करोड़ रुपये की मांग भी की गई। पूर्व विधायक की बेटी ने अपनी शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान कथित घटना में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल फोन को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभिनेत्री को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उर्मिला सनावर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। न्यायालय के इस आदेश के बाद अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here