Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh यूपी में आरएसएस नेता समेत 3 लोगों की हत्या

यूपी में आरएसएस नेता समेत 3 लोगों की हत्या

0
27


लखनऊ। आदतगंज इलाके में सोमवार सुबह गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद तिहरे हत्याकांड में बदल गया। नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में पड़ोसी ऋषभ शुक्ला पर आरएसएस नेता शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी को गोली मारने का आरोप है। घटना में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक शिवाजी तिवारी (65) अपने भाई शिवेंद्र तिवारी (55), बेटे सुयश और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। सोमवार सुबह घर के सामने मंदिर के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनका पड़ोसी ऋषभ शुक्ला से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ऋषभ घर से पिस्टल लाया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से शिवाजी और सुयश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे नेवी का जवान बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
शिवाजी तिवारी आरएसएस में लखनऊ पश्चिम के सह-जिला कार्यवाह रह चुके थे। वह बिजली विभाग से पीए पद से रिटायर हुए थे। उनके भाई शिवेंद्र तिवारी लखनऊ विश्वविद्यालय में बाबू थे, जबकि बेटा सुयश बिजली का काम करता था और बाजारखाला में उसकी लाइट एंड साउंड की दुकान थी। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here