Home News Posts उत्तराखंड संदिग्ध पेय पीने से दो की मौत

संदिग्ध पेय पीने से दो की मौत

0
133
  • शराब के सेवन के बाद बिगड़ी हालत
  • मौके से शराब की बोतलें व संदिग्ध तरल पदार्थ जब्त

उधमसिंहनगर। शराब में मिलाकर पिये गये संदिग्ध पेय पदार्थे के सेवन से जहंा दो लोगाेंं की मौत हो गयी वहीं तीसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शराब की खाली बोतलों व संदिग्ध पेय की बोतल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतकों और घायलों के पास गाड़ी में एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल था, जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे थाना खटीमा पुलिस को सूचना मिली कि शराब सेवन के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंची तो पाया कि दिल्लू राणा (52 वर्ष) निवासी कंजाबाग खटीमा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं मलकीत सिंह राणा एवं प्रवेश राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा में रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मलकीत सिंह राणा की भी मृत्यु हो गई। मामले में चिकित्सक डॉ. वी.पी. सिंह ने बताया कि मृतक व घायलों से तीव्र मिथाइल अल्कोहल केमिकल जैसी गंध आ रही थी, जिससे यह आशंका है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। वहीं अस्पताल लाने वाले व्यक्ति श्रवण कुमार ने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने शाम को शराब के दो क्वार्टर मंगवाए थे और वाहन से बाहर गए थे। वापस लौटने पर दिल्लू राणा की तबीयत बिगड़ गई और वे उल्टियां करने लगे। जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
वहीं पुलिस द्वारा जांच के दौरान दो खाली क्वार्टर, एक खाली आधी बोतल, एक संदिग्ध प्लास्टिक बोतल, उल्टी के नमूने को सील कर कब्जे में लिया गया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध बोतल से अत्यधिक तीव्र गंध पाई गई, जिससे आंखों में जलन हो रही थी। सभी बरामद सामग्री को विधिवत सील कर जांच हेतु भेजा गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। वही आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने पूरे प्रदेश में औचक चेकिंग के आदेश दिये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here