Home News Posts उत्तराखंड बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

0
678

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज सुबह से ही लाखों श्रद्धालु माँ गंगा के अलग—अलग घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हालांकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व अन्य सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट है। घाटों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व यातायात मार्गों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओ के जन सैलाब मां गंगा के घाटों की ओर उमड़ने लगा। और लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर स्वयं को धन्य महसूस किया। हालांकि इस दौरान पुलिस व प्रशासन भी लोगों की सुरक्षा के लिये अलर्ट दिखा। पुरे मेला क्षेत्र को 8 जोन एंव 21 सेक्टर में बांटा गया है।
पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक/क्राइम जितेन्द्र मेहरा द्वारा प्रभारी कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया कि सीमावर्ती जनपदों से ट्रेफिक की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकता के दृष्टिगत वैकल्पिक यातायात प्लान जारी किया जाये जिससे कि किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति न बने।
प्रभारी कन्ट्रोल रुम को निर्देशित किया गया कि स्नान पर्व के दौरान राउड़ द क्लॉक सीसीटीवी पर कर्मचारीयों को भली भांति ब्रीफ कर लाभप्रद सूचना से उच्चाधिकारियों को सूचित करायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here