पौड़ी। कैफे चलाने की आड़ में नशा सप्लाई करने वाले कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 272 ग्राम चरस बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में कुछ कैफे संचालक अपने कैफे में नशे की सप्लाई भी कर रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला को कैफे आदि की प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में तपस्या कैफे में चरस होने की पुख्ता सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा सर्च वारंट लेकर उक्त तपस्या कैफे पर रेड की गई तो वहंा कैफे संचालक अमर विश्वास मौजूद मिला जिसके पास से लगभग 272 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में आरोपी के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि मैं यह कैफे किराए पर चला रहा हूं, जिसमें मुझे अच्छी कमाई नहीं हो रही थी। जिस कारण मैं यहां आस पास के लोगों व घूमने आये पर्यटकों को चरस बेचकर अच्छी कमाई के साथ साथ अपने नशे के शौक को भी पूरा करता हूं ,और इसमें मेरी अच्छी कमाई भी हो जाती है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।




