Home News Posts उत्तराखंड भारी मात्रा में स्मैक सहित नशा तस्कर दबोचा

भारी मात्रा में स्मैक सहित नशा तस्कर दबोचा

0
294

नैनीताल। नशा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 122.26 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम एसओजी एवं थाना लालकुआं पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्करी नशीले पदार्थो की बड़ी खेप सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसओजी टीम ने क्षेत्र में चैंिकंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को सुभाष नगर बैरियर में वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखायी दिया। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 122.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ मेे उसने अपना नाम जसवंत सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी लालपुर, गुरुद्वारा वाली गली, थाना किच्छा, उधमसिंह नगर बताया। बताया कि वह किच्छा से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में शोएब नाम के लड़के को देने ला रहा था। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय मे पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here