Home ताजा ख़बर जस्टिस संजीव खन्ना ने ली 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ

जस्टिस संजीव खन्ना ने ली 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ

0
514


नई दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना ने आज सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जस्टिस संजीव खन्ना को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई। उनसे पहले इस पद से जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। चंद्रचूड़ का दो साल का कार्यकाल रविवार को खत्म हो गया और वे 65 साल की उम्र में रिटायर हो गए हैं।
जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल छह महीने (13 मई 2025) तक रहेगा। नए चीफ जस्टिस की बेंच के पास कई बड़े मामले से पेंडिंग हैं। इनमें बिहार में जातीय जनगणना की वैधता, पीएम मोदी से जुड़ी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री जैसे बड़े केस शामिल हैं। चीफ जस्टिस के सामने इन केसों के निस्तारण की चुनौती भी रहेगी। जस्टिस संजीव खन्ना को स्पष्ट फैसले लिखने के लिए जाना जाता है और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई बड़े और चर्चित मामलों में ऐतिहासिक फैसले सुनाए हैं। 14 मई, 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का कानूनी करियर चार दशकों से भी अधिक समय तक शानदार रहा है। जस्टिस संजीव खन्ना 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में शामिल हुए, उन्होंने शुरुआत में तीस हजारी स्थित जिला न्यायालयों में और बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय तथा विभिन्न न्यायाधिकरणों में वकालत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here