Home News Posts उत्तराखंड जेल से फरार कैदियों का 12 दिनों बाद भी नहीं लग सका...

जेल से फरार कैदियों का 12 दिनों बाद भी नहीं लग सका सुराग

0
304

हरिद्वार। रोशनाबाद जेल से 11 अक्टूबर की रात फरार हुए दो कैदियों का 12 दिनो बाद भी पुलिस सुराग लगाने में नाकाम रही है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उनको फरार होने के बाद आश्रय देने व सहायता करने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन में रोशनाबाद जेल में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। दशहरे से एक दिन पूर्व रामलीला के दौरान आजीवन कारावास की सजा काट रहा प्रवीण वाल्मिकी गैंग का शूटर पकंज और अपहरण फिरौती का आरोपी रामकुमार जेल से सीढी के जरिए दीवार फांदकर फरार हो गये थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने दोनो की खोजबीन हेतू दस टीमे लगायी गयी और एसआईटी का भी गठन किया गया। यह सभी टीमें तब से दोनो कैदियों की खोजबीन में जुटी हुई है। लेकिन 12 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ टहल रही है। वहीं जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनो कैदियों के फरार होने के बाद कुछ लोगों द्वारा उनकी मदद की गयी थी जिन्हे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here