Home ताजा ख़बर सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग ऑपरेशन में 3 आतंकियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग ऑपरेशन में 3 आतंकियों को किया ढेर

0
649


जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के माछिल में 2 आतंकियों को मार गिराया है जबकि तंगधार में एक आतंकी को ढेर किया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ की थी। एनकाउंटर के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि खुफिया इनपुट के आधार पर 57 राष्ट्रीय राइफल्स और 53 इन्फैंट्री ब्रिगेड के सैनिकों ने माछिल सेक्टर के कामकारी इलाके में एक सर्च अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि लगभग शाम 7।40 बजे आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला, जिससे तुरंत संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुआ। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं, जबकि शव अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन जारी है। इसी तरह, तंगधार में एक अन्य ऑपरेशन में एक आंतकी मारा गया है। सेना के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर, 28-29 अगस्त की आधी रात को सामान्य क्षेत्र तंगधार, कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। इस में एक आतंकी मारा गया। अभी दोनों जगहों पर ऑपरेशन जारी हैं।
उधर, राजौरी में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने राजौरी में 28 अगस्त को साढ़े 9 बजे खीरी मोहरा लाठी गांव और दंथल इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान लगभग 11।45 बजे आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ और खीरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की स्थिति को समझने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। इससे उन्हें यह जानने में मदद मिली कि आतंकवादी कहां छिपे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here