यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद दून पहुंचने पर सीएम धामी का हुआ भव्य स्वागत

0
413

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यत्तQ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।
मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल,गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

लंदन दौरे से लौटे सीएम धामी के कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं, जांच के आदेश

देहरादून। लंदन दौरे से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में आज बड़ी चूक देखने को मिली है। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर आज जैसे ही बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा। पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया। चूक इतनी बड़ी थी की हेलीकॉप्टर के पंखे (पंखुड़ी) बंद भी नही हुए थे कि सैकड़ों कार्यकर्ता वहां तक पहुंच गए।
सीएम के इस कार्यक्रम में हुई अव्यवस्थाओं को देखते हुए एसएसपी एसपी सिटी ने खुद मोर्चा संभाला और स्थिति को संभाला गया। लेकिन कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि वह नहीं माने। वहीं एसएसपी ने भी मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। एसएसपी कार्यालय की ओर से कहा गया कि लंदन के सफल दौरे से लौटे मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के स्वागत के लिए आज बन्नू स्कूल रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच के आदेश दिये गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here