5वीं देवभूमि योग यात्रा केदारधाम पहुंची

0
451

देहरादून। 5वीं देवभूमि योग यात्रा केदारनाथ धाम पहुंच गयी है। 1 मई को हरिद्वार से आरंभ हुईं 5 वीं देवभूमि योग यात्रा कपाट खुलने के अवसर पर केदार नाथ धाम पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने तीर्थ पुरोहितों की गरिमामई उपस्थिति में श्री देवभूमि संजीवनी योग केन्द्र के पोस्टर का बद्रीनाथ धाम में लोकार्पण किया, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने योग आसनों का प्रदर्शन मुख्यमंत्री के सम्मुख किया।
केदारनाथ धाम में देवभूमि संजीवनी योग अभियान का शुभारंभ, देवभूमि उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से वैलनेस का एक बडा हब बनाने के संकल्प के साथ किया जा रहा है, अभियान प्रणेता आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के बताया कि जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने 1 मई को हरिद्वार से यात्रा को रवाना किया था,यमनोत्री और गंगोत्री धाम में यात्रा दल ने विशेष पूजा अर्चना की यमनोत्री धाम, गंगोत्री धाम,केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्गों में एक दर्जन से भी अधिक स्थानों में देवभूमि संजीवनी योग केन्द्रों का चयन किया जा चुका है आज यात्रा दल द्वारा केदारनाथ धाम योग के आदि प्रवर्तक भगवान आशुतोष केदारनाथ जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अभियान के द्वारा देश विदेश से योग साधक देवभूमि उत्तराखंड में आयेंगे चार धाम यात्रा के साथ साथ साल भर योग साधकों के आने से स्थानीय लोगों को साल भर रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही चार धाम शीतकाल प्रवास स्थलों पर भी लोग मां गंगा यमुना, बद्री केदार के दर्शन कर सकेंगे। अभियान प्रणेता आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी (टपकेश्वर महादेव देहरादून वाले) ने बताया पलायन रोकने रिवर्स पलायन और स्थानीय लोगों को रोजगार और सम्पूर्ण विश्व को स्वास्थ्य देने के लिए इस अभियान को आरंभ किया गया है उनका स्वप्न है उत्तराखंड योग और आयुर्वेद का बडा हब बने यहां के गांवो को योग और आयुर्वेद ग्राम के रुप में विकास हो। पहले चार धाम मार्गों फिर सम्पूर्ण उत्तराखंड में अभियान को चलाया जा रहा है, आज के कार्यक्रम में श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, केदारनाथ विधायक आशा रानी रावत, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला आदि का विशेष सहयोग रहा। केदारनाथ से देवभूमि योग यात्रा श्री बद्रीनाथ धाम की ओर रवाना हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here