डम्पर की चपेट में आकर बहन की मौत, भाई गम्भीर घायल

0
495

नैनीताल। साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई बहन को तेज रफ्तार डम्पर द्वारा टक्कर मार दिये जाने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान बहन की मौत हो गयी वहीं भाई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार लालकुअंा के पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क पर आज सुबह साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई बहन को तेज रफ्तार डम्पर द्वारा टक्कर मार दी गयी। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उपचार के दौरान बहन की मौत हो गयी वहीं उसके भाई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे राजीवनगर प्रथम निवासी आईटीबीपी के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की 6 वर्षीय बेटी चाहत बिष्ट (रिंकी) अपने बड़े भाई 11 वर्षीय दिव्यांशु के साथ साइकिल द्वारा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी काररोड क्षेत्र से आ रहे तेज गति के डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बालिका रिंकी एवं उसका भाई दिव्यांशु गम्भीर रूप से घायल हो गये। सड़क हादसे को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा दोनो को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल बालिका ने दम तोड़ दिया है। जबकि दिव्यांशु का उपचार किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेतरतीब चल रहे डंपर एवं ट्रकों पर लगाम लगाई जाए। घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here