Home News Posts उत्तराखंड मन्दिर व बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

मन्दिर व बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

0
1010

हरिद्वार। मन्दिर व बंद मकान मेंं हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चुराया गया सारा माल भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली ज्वालापुर में रवि गोस्वामी पुत्र राजवीर गोस्वामी निवासी शिव मंदिर दक्ष एंक्लेव हरि लोक द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान व मकान के पास स्थित मंदिर का ताला तोड़कर घर का सामान व धनराशि चोरी कर ले गए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को आज सुबह सूचना मिली कि चोरी की उक्त घटना में शामिल चोर क्षेत्र में देखे गये है। तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला कर रेगुलेटर पुल के समीप से दो लोगों को चोरी की माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम रोहित पुत्र जोगिंदर निवासी बाल्मीकि बस्ती व गुलफाम पुत्र हबीब निवासी पावधोई ज्वालापुर बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here