अराजक तत्वों द्वारा शहर का माहौल खराब करने की साजिश, जांच शुरू

0
792

रूद्रपुर। विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही शहर का माहौल खराब करने की अराजक तत्वों द्वारा कोशिशे की जा रही है। अराजक तत्वों द्वारा एक खाली प्लाट में प्रतिबंधित पशु व उसके बछड़े का शव का शव काट कर फैंक दिया गया है। सूचना मिलने पर जहंंा लोगों में गुस्सा व्याप्त है वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रूद्रपुर के गगन ज्योति बारात घर के सामने खाली पड़े प्लाट में एक प्रतिबन्धित पशु व उसके बछड़े का शव काट कर फेंक दिया गया। गौवंश के कटे हुए शव फेेंके जाने की सूचना पर हिदुंवादी संगठन के लोग एकत्र हो गये और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठन द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस को 24 घंटो का अल्टीमेटम दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे आलाधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है उन्होने कहा कि मामले का खुलासा जल्द किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here