Home News Posts उत्तराखंड दुकान की खिड़की तोडकर 70 मोबाइल चोरी

दुकान की खिड़की तोडकर 70 मोबाइल चोरी

0
309

देहरादून। चोरों ने दुकान की खिडकी तोडकर वहां से 70 मोबाइल चोरी कर लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सौधोवाली निवासी विश्म्बर दत्त खण्डूरी ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका मोबाइल फोन क्रय—विक्रय करने का व्यवसाय है। उसकी एक दुकान वीशू टेलीकॉम के नाम से आईटी पार्क चौक के पास सहस्त्रधारा रोड पर स्थित है। आज वह दुकान पहुंचा और दुकान का शटर खोला तो देखा कि किसी के द्वारा दुकान के पीछे की दीवार पर स्थित खिडकी को तोडकर दुकान पर रखे लगभग 60—70 मोबाइल फोन व कुछ केश चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here